• About
  • Contact
  • Sitemap
  • Gallery
No Result
View All Result
Vacancies
Monday, May 19, 2025
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

    झारखंड में बनेगा जनजातीय विश्वविद्यालय 

    The Indian Tribal

    सौर ऊर्जा ने भगाया अंधेरा, झिलमिला उठे आदिवासियों के भविष्य के सपने

    The Indian Tribal

    जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव को चित्रों में उकेरने की अनूठी पहल

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के महान विभूतियों की संघर्ष गाथा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे: हेमन्त सोरेन

    Bastar Touris,

    इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने पर्यटन गाइड बन आदिवासी जीवन को दुनिया के समक्ष लाने का बीड़ा उठाया है

    Surrendered Naxalites - The Indian Tribal

    कभी थी पुलिस उनके पीछे, आज पुलिस बन वे नक्सलियों के पीछे

    The Indian Tribal

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हस्तक्षेप पर 17 साल बाद आदिम जनजाति युवक को मिला न्याय

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
The Indian Tribal
  • Home
  • Achievers
    • उपलब्धिकर्ता
  • Cuisine
    • खान पान
  • Health
    • स्वास्थ्य
  • Legal
    • कानूनी
  • Music
    • संगीत
  • News
    • Updates
    • खबरें
  • Sports
    • खेलकूद
  • Variety
    • विविध
  • हिंदी
    • All
    • आदिवासी
    • उपलब्धिकर्ता
    • कला और संस्कृति
    • कानूनी
    • खबरें
    • खान पान
    • खेलकूद
    • जनजाति
    • भारत
    • विविध
    • संगीत
    • संस्कृति
    • स्वास्थ्य
    झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार को 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया।

    झारखंड में बनेगा जनजातीय विश्वविद्यालय 

    The Indian Tribal

    सौर ऊर्जा ने भगाया अंधेरा, झिलमिला उठे आदिवासियों के भविष्य के सपने

    The Indian Tribal

    जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के गौरव को चित्रों में उकेरने की अनूठी पहल

    The Indian Tribal

    झारखण्ड के महान विभूतियों की संघर्ष गाथा हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    The Indian Tribal

    खरसावां शहीद स्मारक को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाएंगे: हेमन्त सोरेन

    Bastar Touris,

    इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने पर्यटन गाइड बन आदिवासी जीवन को दुनिया के समक्ष लाने का बीड़ा उठाया है

    Surrendered Naxalites - The Indian Tribal

    कभी थी पुलिस उनके पीछे, आज पुलिस बन वे नक्सलियों के पीछे

    The Indian Tribal

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हस्तक्षेप पर 17 साल बाद आदिम जनजाति युवक को मिला न्याय

  • Gallery
    • Videos
  • Latest News
No Result
View All Result
The Indian Tribal
No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
  • Gallery
  • Latest News
Vacancies
Home हिंदी विविध

छत्तीसगढ़ : प्रकृति से है दिली रिश्ता

प्रकृति ही भगवान है। अन्य स्थानों की तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का भी यह सदियों पुराना दृढ़ विश्वास है। अभिजात शुक्ला बता रहे हैं कि इस राज्य में यह मान्यता क्यों भिन्न है और अन्य जगहों के मुकाबले यहां के लोग प्रकृति से कितना अधिक प्रेम करते हैं।

Nature, A Way Of Life In Chhattisgarh

उद्यमशील और विविधतापूर्ण- वास्तव में ये दो शब्द छत्तीसगढ़ की आदिवासी आबादी को परिभाषित करने के लिए काफी हैं। यदि इनमें दो शब्द और जोड़ दूं, तो वे होंगे स्वाभिमानी और रक्षक। सर्वविदित तथ्य यह है कि इस युवा राज्य की एक तिहाई से अधिक आबादी आदिवासी है। करीब से देखेंगे तो पाएंगे कि अधिकांश आदिवासी शहरी जीवन से दूर अपनी जड़ों के करीब उन वृक्षों के दरम्यान ही रहना पसंद करते हैं, जिनकी वे पूजा करते हैं। प्रकृति यहां लोगों की जीवनशैली है। यह उनकी संस्कृति और परंपराओं में रची-बसी है। यहां की लोककथाओं का अभिन्न हिस्सा है। इसी का नाम है छत्तीसगढ़।

यहां की संस्कृति, परंपराओं और अन्य पहलुओं के बारे में जितना अधिक जानेंगे, उतनी रूचि बढ़ती जाएगी-

प्रकृति देवी

देवगुडी : आदिवासी बहुल बस्तर के सुदूर जंगलों में बसे 12,000 से अधिक गांवों में देवगुडी वह स्थान है, जहां लोग मन की शांति पाने और सरना अथवा साल के पेड़ की पूजा करने जाते हैं। देवगुडी दूर तक फैला खुला स्थान है, लेकिन यह विशाल क्षेत्र चारों ओर बाड़ से घिरा है। यहां पूजा के साथ महुआ और उसके फूल चढ़ाए जाते हैं। सिरहा या पुजारी तमाम कार्यक्रमों को संपन्न कराने के साथ ही जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराते हैं। मुरिया, मडिय़ा और गोंड समुदायों के लिए देवगुडी की यात्रा विशेष महत्व रखती है। यहां लोग मन्नतें मानते हैं। उत्तरी सरगुजा क्षेत्र के उरांव और कंवर जनजातियों में भी देवगुडी का बहुत सम्मान है, जो पूरे समर्पण और भक्तिभाव से सरना की पूजा करते हैं। इसमें अंतर केवल इतना है कि यहां गांव के बाहरी इलाके में खड़े सरना या साल का पेड़ बाड़ से घिरे नहीं होते हैं। हालांकि, वन क्षेत्रों में ग्रामीणों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण ये आदिवासी अब पेड़ों का घेराव कर उनकी सुरक्षा करने पर विचार कर रहे हैं।

‘सरना’ या साल वृक्ष की पूजा

राज्य सरकार भी देवगुड़ी का महत्व समझती है। छत्तीसगढ़ आदिवासी कल्याण सचिव डीडी सिंह का कहना है कि सरकार ने देवगुडिय़ों की देखभाल करने के लिए बजट में प्रावधान किया है। इनमें से कई की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इनके जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में ज्यादा खर्च नहीं आता है, क्योंकि देवगुड़ी खुली जगह होती है, जहां कोई शेड वगैरह नहीं होता।

कर्म और सरहुल त्योहार

कर्म और सरहुल मनाता छत्तीसगढ़ का आदिवासी समाज

ओरम, गोंड और कंवर आदि सरगुजा जनजातियों में कर्म और सरहुल त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। कर्म पूजा के बारे में यहां एक लोककथा मशहूर है।

एक बार घने जंगलों में रोहतासगढ़ के आदिवासी राजा रोहित दुश्मनों से घिर गए। अपने शत्रुओं से बचाव के लिए उन्होंने यहां कर्म के पेड़ की पूजा की और इसकी झाडिय़ों के पीछे छिप गए। इससे न केवल उनकी जान बची, बल्कि उन्हें अपना राज्य भी वापस मिल गया। मान्यता है कि कर्म वृक्ष की पूजा करने के कारण ही राजा की जान बच पाई और उन्हें उनका साम्राज्य मिला।

आदिवासी समुदाय की सामाजिक संस्था पाड़ा पाधा के उप दीवान के एन राम कहते हैं कि यह लोक कथा नैतिकता और मूल्यों को विकसित करती है। यहां इसे रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों की तरह माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस लोक कथा के माध्यम से कर्म के महत्व को भी समझाया गया है।

दिलचस्प यह है कि कर्म उत्सव की तारीख तय नहीं होती। उचित समय आने पर स्थानीय पुजारी या बैगा द्वारा इसकी घोषणा की जाती है। गांवों में इसे अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है। इस मौके पर होने वाली पूजा में महुआ और सराय के फूलों का बड़ा महत्व होता है।

दूसरी ओर, सरहुल फसल कटाई का त्योहार है। इसमें सरना पूजा के साथ आदिवासी समुदाय अपनी समृद्धि के लिए पूजा करते हैं।

बस्तर दशहरा

बस्तर के कई आदिवासी समुदाय प्रकृति के अलावा दशहरा उत्सव भी मनाते हैं, लेकिन यहां का दशहरा देश के बाकी हिस्सों से अलग होता है। बस्तर दशहरा पर छत्तीसगढ़ की सभी जनजातियों की देवी दंतेश्वरी की पूजा की जाती है। त्योहार मनाने के लिए इस दिन दंतेवाड़ा मंदिर से एक पालकी जुलूस शुरू होता है, जो त्योहार के दसवें दिन मुरिया दरबार के साथ संपन्न होता है।

गोंचा उत्सव

वर्ष 1966 तक बस्तर पर शासन करने वाले भंज देव वंश के प्रभाव में गोंचा उत्सव मनाया जाता है। इसमें मुख्य रूप से रथ यात्रा निकलती है। यह छत्तीसगढ़ के पड़ोसी
ओडिशा का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से भगवान जगन्नाथ, बालभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा निकाली जाती है।

भंज देव राजवंश ने सदियों पहले इस त्योहार को शुरू किया था। इस राजवंश के शासन का अंत लोकप्रिय राजा प्रवीर चंद्र भंज देव के पुलिस फायरिंग में मारे जाने के साथ हुआ था। अंतिम राजा की लोकप्रियता के कारण बस्तर के आदिवासी समुदाय इस त्योहार को आज भी बड़े स्तर पर मनाते हैं। इसमें शाही परिवार के वंशज जुलूस का नेतृत्व करते हैं।

Next Post
Jharkhand Music

झारखंड का संगीत और लोक कलाएं

  • About Us
  • Contact
  • Team
  • Redressal
  • Copyright Policy
  • Privacy Policy And Terms Of Use
  • Disclaimer
  • Sitemap

  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Hindi Featured
  • India
  • News
  • Legal
  • Music
  • Sports
  • Trending
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Gujarat
  • Jammu & Kashmir
  • Jharkhand
  • Kerala
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • North East
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Sikkim
  • Tripura
  • Odisha
  • Telangana
  • West Bengal
  • Political News
  • Variety
  • Art & Culture
  • Entertainment
  • Adivasi
  • Tribal News
  • Scheduled Tribes
  • हिंदी
  • उपलब्धिकर्ता
  • कानूनी
  • खान पान
  • खेलकूद
  • स्वास्थ्य
  • संस्कृति
  • संगीत
  • विविध
  • कला और संस्कृति
  • खबरें
  • असम की ताज़ा ख़बरें
  • अरुणाचल प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा की ताज़ा ख़बरें
  • केरल की ताज़ा ख़बरें
  • गुजरात की ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर की ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड न्यूज़
  • तेलंगाना की ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • नॉर्थईस्ट की ताज़ा ख़बरें
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा ख़बरें
  • मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें
  • महाराष्ट्र की ताज़ा ख़बरें
  • त्रिपुरा की ताज़ा ख़बरें
  • नागालैंड की ताज़ा ख़बरें
  • मणिपुर की ताज़ा ख़बरें
  • मिजोरम की ताज़ा ख़बरें
  • मेघालय की ताज़ा ख़बरें
  • सिक्किम की ताज़ा ख़बरें
  • राजस्थान की ताज़ा ख़बरें

About Us

The Indian Tribal is India’s first bilingual (English & Hindi) digital journalistic venture dedicated exclusively to the Scheduled Tribes. The ambitious, game-changer initiative is brought to you by Madtri Ventures Pvt Ltd (www.madtri.com). From the North East to Gujarat, from Kerala to Jammu and Kashmir — our seasoned journalists bring to the fore life stories from the backyards of the tribal, indigenous communities comprising 10.45 crore members and constituting 8.6 percent of India’s population as per Census 2011. Unsung Adivasi achievers, their lip-smacking cuisines, ancient medicinal systems, centuries-old unique games and sports, ageless arts and crafts, timeless music and traditional musical instruments, we cover the Scheduled Tribes community like never-before, of course, without losing sight of the ailments, shortcomings and negatives like domestic abuse, alcoholism and malnourishment among others plaguing them. Know the unknown, lesser-known tribal life as we bring reader-engaging stories of Adivasis of India.

Follow Us

All Rights Reserved

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • Achievers
  • Cuisine
  • Health
  • Health
  • Legal
  • Music
  • News
  • Sports
  • Variety
  • हिंदी
    • उपलब्धिकर्ता
    • खान पान
    • कानूनी
    • खेलकूद
    • खेलकूद
    • संगीत
    • संगीत
    • स्वास्थ्य
    • स्वास्थ्य
    • विविध
  • Gallery
  • Videos

© 2024 Madtri Ventures [P] Ltd.